पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया के तहत शिक्षकों का प्रयास!


राजन मद्धेशिया………….✍️
बिल्थरारोड / सीयर ब्लॉक के कुन्डैल गांव स्तिथ सोनाडीह ढाले पर रविवार को छठवीं से बारहवीं तक के छात्र -छात्राओं के लिए निर्णय कोचिंग का उद्धघाटन किया गया। शिक्षक उपेंद्र कुमार ने कहा कि आस-पास के गांव के बच्चों को विभिन्न विषयों की तैयारी के लिए कही दूर न जाना पड़े इस लिए हमलोगों के द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया गया है। बच्चों को परीक्षा की ठोस तैयारी कराई जाएगी। अन्य शिक्षकों ने कहा कि हमारा उद्देश्य इस शिक्षण संस्थान के माध्यम से गांवो में रहने वाले गरीब बच्चों के लिए नाममात्र के शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। शिक्षकों की इस पहल की क्षेत्र के गणमान्य लोगों समेत छात्रों ने सराहना की और उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षक उपेंद्र कुमार, राहुल सर्, राघवेन्द्र यादव, अमित यादव, आलोक यादव , रामबहादुर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
