रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले हटे नही तो होगी क़ानूनी करवाई

बिल्थरारोड। क्षेत्र के मुजौना गांव के समीप रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ रेल विभाग ने शीघ्र जमीन खाली करने के लिए माइक से एलाउंस करके हिदायत दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजौना गांव के समीप रेलवे के खाली भूभाग पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिससे रेलवे के समान रखने व दोहरीकरण के कार्य मे बांधा उत्तपन्न हो रहा है। इसको लेकर रेल विभाग के सम्बंधित अधिकारियों ने माइक द्वारा एलाउंस अतिक्रमण करने वालो को शीघ्र रेलवे की जमीन खाली का निर्देश दिया। साथ उन्होंने हिदायत दी कि अतिक्रमण करना रेल नियमो के अनुसार कानूनी अपराध है। अतिक्रमण खाली नही करने वालो के खिलाफ  रेल विभाग द्वारा शख्त से शख्त कानूनी करवाई की जायेगी। अन्यथा शीघ्र अतिक्रमण हटा लें। रेलवे के इस निर्देश के बाद अतिक्रमण करने वालो में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *