डाकघर के स्थानांतरण हो जाने के बाद नए जगह पर चालू नही होने से उपभोक्ता परेशान

बिल्थरारोड। नगर के मिश्रौली मार्ग स्थित उप डाकघर के स्थान्तरित होने के नाम पर तीन दिन से बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को डाकखाना सम्बंधित कार्य व पैसों के लेन देन को लेकर परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। डाकखाना बंद होने को लेकर नगर निवासी विनोद प्रजापति का कहना है कि तीन दिन से मिश्रौली मार्ग स्थित डाकघर पर जाने पर वहाँ रहने वाले कर्मचारी का कहना है कि यहाँ से डाकघर स्थानांतरित होकर सोनाडीह इमिलिया रोड पर चला गया है। वहाँ पहुँचने पर पता चला कि अभी फर्नीचर आदि बन रहा है। जिसके कारण अभी बंद चल रहा है। उपभोक्ता का कहना है कि तीन दिन से पैसे के लिए चक्कर लगा रहे है। लेकिन डाकघर बंद होने से कोई कार्य नही हो रहा हैं।

सांकेतिक फोटो
परेशान उपभोक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *