बेल्थरा रोड मे निकाला गया मतदाता जागरूकता अभियान!


बेल्थरारोड में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने इस दौरान मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित नारे लगाए। रैली में विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बेल्थरारोड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में श्याम सुंदरी इंटर कॉलेज, जीएमएएम इंटर कॉलेज, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय और कस्तुरबा गांधी इंटर कॉलेज सीयर के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
जागरूकता रैली को एबीएसए सीयर राकेश कुमार सिंह, जीएमएएम इंटर कॉलेज, श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी सोनाडीह के प्रधानाचार्य मो. मोबिन, मीरा सिंह और जय बहादुर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जीआईसी अखोप के प्रवक्ता राजेश मित्तल की देखरेख में रैली ने पूरे नगर का चक्रमण किया। इस दौरान रैली में शामिल छात्रों ने जमकर नारे लगाए। लोकतंत्र की बढ़ाए शान, एक जून को करें मतदान। जन जन को जागरूक और शिक्षित बनाना है, सही नेता चुनने के लिए मतदाता को जगाना है, आदि के नारे लगाए।
रैली में एआरपी देवेंद्र कुमार वर्मा, सोहराब अहमद, गोविन्द नारायण सिंह, दिलीप कुशवाहा, मु. दानिश, आलोक मिश्रा, आशुतोष, वरुण पांडेय, सुनीता देवी, प्रेमलता, रितेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
