इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर सिकंदरपुर बलिया का सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का परीक्षा परिणाम काफी शानदार एवं शत प्रतिशत रहा।

बिल्थरारोड। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर सिकंदरपुर बलिया का सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का  सोमवार को आये परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी काफी शानदार  एवं शत प्रतिशत रहा।कक्षा दशवीं में स्वाति गुप्ता 94.4%,हर्ष मिश्रा ने 94.2%  खुशी यादव 94%,राज गुप्ता 93%,अंकित बरनवाल 93% , आशु यादव 92%, निष्कर्ष मिश्रा 91.4%,प्रांजल यादव 90%, विशाल शर्मा 90% अंक प्राप्त किया।कक्षा 12वीं में प्रस्तावना मिश्रा 94.2% ,सुरभि वर्मा 93.4%, मुस्कान 93.4%, राज सैनी 92.4% खुशी राय 92% ,प्रज्ञा मिश्रा 91.4%, आलोक त्रिपाठी 91% , अर्चिता यादव 91% ,सलोनी वर्मा 91% हर्षित राय 90% तथा आकांक्षा पांडे 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार को गौरवान्वित किया ।इस अवसर पर प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य  योगेश तिवारी, प्रज्वल राय, तनमन राय , शत्रुघ्न जयसवाल, मिथिलेश यादव,राजेश श्रीवास्तव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *