यज्ञ के लिए भूमि पूजन व ध्वजारोहण


बिल्थरारोड, बलिया। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आगामी 5 जून से 9 जून तक तिरनई मौलाराय गांव में होने वाले राष्ट्र जागरण अभियान नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए रविवार को भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डा. इंद्रदेव प्रजापति ने वैदिक मंत्रोच्चार से विधान के साथ पूजन अर्चन कराया। मुख्य यजमान अशोक मौर्य व प्रेमलता ने कार्यकर्ताओं संग देव आवाहन, पूजन व यज्ञ किए। अखिलेश मद्धेशिया, प्रमोद कुमार, मिथिलेश प्रजापति, सुरेंद्रनाथ यादव, रामाशीष, सुनील वर्मा, रामजन्म मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *