भीमपूरा थाने पर तैनात एक सिपाही और एक प्रशिक्षु दरोगा निलम्बित ।

बलिया ।पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का बड़ा एक्शन ,कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं जनता के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिलने पर एक आरक्षी और एक अंडर ट्रेनिग दरोगा को किये निलम्बित ।
आज दिनांक 03.11.2024 को थाना भीमपुरा पर नियुक्त आरक्षी 182090905 रामसागर निषाद द्वारा थाना स्थानीय के जनता के साथ दुर्व्यवहार करने से आमजनमानस में पुलिस की छवि धुमिल होने व कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता, अकर्मण्यमता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में आरक्षी 182090905 रामसागर निषाद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया ।वही थाना भीमपुरा पर नियुक्त प्रशिक्षु उप नि0 231273512 श्री सुमित त्रिपाठी को भी कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता, अकर्मण्यमता एवं अनुशासनहीनता बरतने आदि के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक के इस कार्यवाही से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा तो दूसरी तरफ पुलिस में तैनात इस तरह के लोग सकते में आये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *