डबल इंजन की सरकार ने वादा खिलाफी कर जनता के साथ धोखा किया है- स्वामी प्रसाद मौर्य

बिल्थरारोड। राष्ट्रीय समानता दल के तत्वावधान में मंगलवार को लोकमोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर के राधिका मैरेज लान में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने वादा खिलाफी कर जनता के साथ धोखा किया है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार है। जिसके चलते 8 से 10 हजार की नौकरी करने के लिए मजबूर है। किसानों उपज का न्यूनतम मूल्य नही मिल रहा  है। दूसरी तरफ छुट्टा पशु खेतो को हानि पहुँचा रहे है।  लोगो ने सोचा कि योगी जी मुख्यमंत्री बने है लेकिन योगी ने स्कूल बंद कर दिया और 400 से 500 मीटर पर शराब की दुकान खुल रही है। प्रदेश में  गुंडाराज और जंगल राज कायम है। सरकार के संरक्षण में पल रहे गुंडे माफिया कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या का यह करवा रुकने वाला नही है।  पिछड़े , दलित को आरक्षण का लाभ नही मिल रहा है। कहा कि चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री अब पूजीपतियों को देश बेच रहा है,
देश को विश्व गुरु का सपना दिखाने वाले देश को कंगाल बना रहे हैं।  कहा कि  बलिया की धरती क्रांतिकारी धरती है आप 2027 में  प्रदेश में लोकमोर्चा की सरकार बनाओ और गुंडाराज हटाओ।  वही राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि जास्लिमो  से लड़ने के लिए लोकमोर्चा का गठन किया गया। कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज महिलाएं सुरक्षित नही है ।  स्वास्थ्य, शिक्षा की मूलभूत आवश्यकताओं की कोई व्यवस्थाएं नही है। जनता की जनगणना न कराकर भाजपा सरकार जानवरो की जनगणना करा रही है। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पीडीए एक परिवार हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकमोर्चा 2027 में स्वामी प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनायेगा । इस मौके पर लोकमोर्चा के संरक्षक पूर्व सांसद राजकुमार संरक्षक राजकुमार सैनी, राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा, जिलामहासचिव उपेंद्र मौर्य, सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, विधानसभा प्रभारी प्रेमचन्द्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष श्रवण मौर्य, विधानसभा सिकंदरपुर का प्रभारी राजकुमार, विधानसभा फेफना प्रभारी लालू राम,कमलेश वर्मा प्रभारी विधानसभा बलिया सदर आदि सहित लोकमोर्चा के सभी घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में भीमपुरा थाना प्रभारी हितेश कुमार व उभांव थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह दलबल के साथ मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *