55 वर्षीय व्यक्ति की मुर्गी फार्म पर सोते समय बदमाशों द्वारा सिर और चेहरे किये गए प्रहार के बाद वाराणसी में इलाज के दौरान मुर्गी फार्म संचालक की मौत
बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना क्षेत्र के लवाईपट्टी निवासी 55 वर्षीय मुर्गिफार्म संचालक की वाराणसी में इलाज के दौरान बुधवार की रात्रि में मौत हो गयी। ज्ञात हो कि मंगलवार की रात्रि बदमाशों ने संचालक का मुर्गिफार्म में सोते समय सिर व चेहरे को बुरी तरह कूच दिया था। जिसके बाद उसका इलाज वाराणसी में चल रहा था। पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। देर शाम क्षेत्राधिकारी रसड़ा और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन की थी। मुर्गिफार्म संचालक की इस प्रकार जघन्य हत्या से क्षेत्र के सनसनी फैल गयी है।भीमपुरा थाना क्षेत्र के लवाईपट्टी निवासी चंद्रभान चौहान का मुर्गिफार्म और डेरा गांव के समीप कुशहां मौजे है। वह रात को भोजन करने के बाद अपने पुत्र के साथ डेरे पर ही सोते है। मंगलवार की रात्रि वह अपने बेटे को लक्ष्मीपूजा में कार्यक्रम देखने के लिए भेजकर डेरे पर सोने चले गया। रात्रि को कार्यक्रम खत्म होने के बाद उसका पुत्र जब डेरे पर गया तो देखा की बोलने पर उसके पिता कुछ बोल नहीं रहे थे जिसके बाद वह भागकर घर गया और घरवालों को बताया। घर से लोग पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। सिर व मुह बुरी तरह कूचला हुआ था। घर के सदस्य द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिये मऊ ले गए। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर स्थिति गंभीर बनी हुई थी। बुधवार की रात्रि में इलाज के दौरान संचालक की मौत हो गयी। उसके विस्तर के साथ चादर पर भी खून लगे थे। घटना की जानकारी के बाद सीओ रसड़ा शिवनारायण वैष व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष आर एस नागर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है ।
