धर्मेंद्र सिंह सिकरहटा के नेतृत्व में 91 श्रद्धालुओं का दल निकला चार धाम यात्रा पर

बिल्थरारोड। “ओम नमः शिवाय” के जयघोष के साथ बेल्थरारोड से धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में 91 श्रद्धालुओं का दल 3 अक्टूबर को चारधाम यात्रा पर रवाना हुआ। यह दल ट्रेन द्वारा गोरखपुर होते हुए हरिद्वार पहुँचा, जहाँ 4 अक्टूबर को सभी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को हरिद्वार की प्रसिद्ध गंगा आरती में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं ने अद्भुत अध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।

रात्रि विश्राम ऋषिकेश में हुआ, जहाँ से 5 अक्टूबर को चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु क्रमवार यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद यात्रा दल भारत के अंतिम गाँव माणा में पहुँचकर पवित्र सरस्वती नदी का दर्शन करेगा।

समापन के बाद भक्तगण ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे तथा हरिद्वार भ्रमण के उपरांत 15 अक्टूबर की शाम लश्कर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर 16 अक्टूबर को बिल्थरारोड लौट आएंगे।

यह तस्वीर गंगोत्री धाम की है, जहाँ श्रद्धालु हर हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *