बिल्थरारोड में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत !

बिल्थरारोड/जनपद बलिया भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के रविवार को जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। बेल्थरारोड में तो जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के स्वागत में सड़कों पर वाहनों के चक्के तक थम गए। चौकियां मोड़ पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम एक घंटे तक लगा रहा। जिसे सामान्य करने में पुलिस प्रशासन की सांस फुलने लगी। कार्यकर्ताओं ने जमकर फूलों की बारिश की। जिससे बलिया में भाजपा के पार्टी नेतृत्व के बदलाव से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। भव्य स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए 24 घंटे खड़ा रहने का भरोसा दिया और जनपद के हर कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष जैसा बनकर कार्य करने के लिए जैसे ही कहा तो कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार तेज हो गया। उन्होंने यूपी के आगमी 2027 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर जनपद के सभी 7 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत तय करने का भी दम भरा। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने जय श्री राम का उदघोष भी किया। बेल्थरारोड के चौकियां मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, अरुण तिवारी और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की और जिलाध्यक्ष संजय मिश्र को फूल मालाओं से लाद दिया। नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने बुके देकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा नेत्री रीना राव ने भी बुके देकर स्वागत किया। उनका काफिला बेल्थरारोड में करीब पौने चार बजे पहुंचा। सलेमपुर लोकसभा के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *