मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुंखी विकास हुआ है, विपक्षी दल बौखला गए हैं- पूर्वमंत्री छट्ठू राम

बिल्थरारोड। प्रदेश सरकार का 8 वर्ष कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व मंत्री भाजपा नेता छट्ठू राम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में आज उत्तरप्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। उक्त बातें पूर्वमंत्री छट्ठू राम ने गुरुवार को अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को देखकर विपक्षी दल सपा बैखला गयी है। कहा कि प्रदेश भयमुक्त है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क का काफी विकास हो गया है। मुख्यमंत्री जी ने जिले में मेडिकल कालेज देने का काम किया है। साथ ही एनएच 31 को फोर लेन बनाने का काम किया गया है, जिसका कार्य प्रगति पर है। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के गठबंधन के विधायक है। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य को वे स्वयं और क्षेत्र की जनता ही बतायेगी। किन्तु हमारी पार्टी का सरकार है। मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं का सूत्रपात कर क्षेत्र में चहुमुंखी विकास करा रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है। सबका साथ, सबका विकास पर कार्य करती है। प्रदेश सरकार का कार्यकाल 8 वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी जी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करके गरीबो को लाभ पहुँचाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रहे है। प्रदेश में माफियाराज खत्म हो गया है। हर जगह सड़को का जाल बिछा हुआ है। सामुहिक विवाह के माध्यम से गरीब बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी युवाओं को मिल रहा है। गाँवो में महिलाओं को विभिन्न रोजगार के माध्यम से लाभ मिल रहा है। विपक्षी दल अनर्गल बातें अलाप रहे है। उनके पास जनता में जाने के लिए कोई मुद्दा नही है। देश और प्रदेश में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। जनता आने वाले समय मे भी भारतीय जनता की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *