स्वर्णकार समाज  होली मिलन समारोह संपन्न !

बिल्थरारोड /नगर के मैरिज हॉल में स्वर्णकार समाज की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में खूब अबीर-गुलाल उड़े तथा लोगों ने फूलों की होली खेल एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शुभारंभ कुलदेवता संत नरहरी दास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीरज वर्मा ने सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी मतभेद बुलाकर समाज में भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है। अनूप कुमार हेमकर ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। अध्यक्ष विवेक सर्राफ ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर सामाजिक विकास के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे मुकाम हासिल करने वाले समाज के विभूतियों को सम्मानित किया गया। कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। होली गीतों की घूम रही। लोगों ने विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मौके पर डॉ शुभनाथ प्रसाद, मनोज सर्राफ, ओमप्रकाश, पवन वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, मुरली वर्मा, सूरज सर्राफ, सर्वजीत, लखन सोनी, सिंटू वर्मा, बलिराम, धन्नू सोनी, रिंकू वर्मा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *