ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बने सामुदायिक सौचालय का किया लोकार्पण, साथ ही प्रमुख ने जर्जर भवन के जीर्णोद्धार कराने के लिए कहा
बिल्थरारोड। खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से बने नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण सोमवार को ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह ने पूजन अर्चन के साथ नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता रही है। क्षेत्र में कही भी विकास कार्य कराने की आवश्यकता पड़ेगी वहाँ हम जनहित मे कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहूँगा। उन्होंने अध्यापकों की मांग पर एक बड़ा प्रशिक्षण हाल बनवाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा क्षेत्र पंचायत का लगभग 90 प्रतिशत कार्य स्कूलों के कायाकल्प पर ही खर्च किया जा रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सामुदायिक सौचालय की बहुत ही आवश्यकता थी जिसको बनवाकर ब्लाक प्रमुख जी द्वारा आज लोकार्पण किया गया। उन्होंने परिसर के भवन का जीर्णोद्धार कराने का मांग किया। इसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विनय सिंह, ओमप्रकाश सिंह,अध्यापक प्रभाकर तिवारी, देवेंद्र वर्मा, अवधेश चौरसिया, परशुराम यादव,नन्दलाल शर्मा, विजय कुमार गौतम, जयप्रकाश यादव, जितेंद्र मौर्य, कृष्णानन्द, आलोक रंजन, अजित कुमार सिंह, सन्तोष यादव, हरिप्रभाव, सोहराब अहमद, अनिल सिंह, बजरंगी यादव, दिलीप कुशवाहा, रमेश कुमार सिंह, विवेक कुमार पटेल, प्रवीण कुमार पांडेय, रामप्रवेश , शीला , नीलम , समीम बानो अभिषेक सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।



