लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में बेल्थरा रोड तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, न्यायिक कार्य ठप!

बेल्थरा रोड। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को तहसील बेल्थरा रोड में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि घटना के विरोध में वे लगातार तीन दिनों से न्यायिक कार्य से विरत हैं। तहसील परिसर में “अधिवक्ताओं पर अत्याचार बंद करो” और “दोषियों पर कार्रवाई करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में अध्यक्ष शौकत अली, मंत्री दिनेश राजभर, एडवोकेट वीरेंद्र बहादुर यादव, एडवोकेट अनूप प्रताप यादव (जिला उपाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा), एडवोकेट राशिद कमाल पाशा, एडवोकेट दिल्ली रोज अहमद, एडवोकेट अमल श्रीवास्तव, एडवोकेट मुनेश चंद्र वर्मा, एडवोकेट अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *