उभांव पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल किया बरामद, CEIR पोर्टल की मदद से मालिक को सौंपा

बिल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल पर दर्ज गुमशुदगी के आधार पर एक गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने उभांव पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए टीम की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार के नेतृत्व में उभांव पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार, शाहपुर अफगा निवासी उमेश वर्मा का Realme C-31 मोबाइल फोन गुम हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई थी। जांच के दौरान उभांव थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता से मोबाइल का पता लगाकर उसे बरामद किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके स्वामी को सौंप दिया।
मोबाइल मिलने पर उमेश वर्मा ने खुशी जताते हुए उभांव पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक, कांस्टेबल राकेश यादव (CCTNS) एवं रिजर्व कांस्टेबल विजय नारायण सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *