उभांव पुलिस की तत्परता रंग लाई, गलती से ट्रांसफर हुए ₹30 हजार पीड़ित को कराए वापस!

बेल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाना की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए ₹30 हजार पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना उभांव क्षेत्र के ग्राम बासपार बहोरवा निवासी मो. तौसिफ ने 30 जून 2026 को भूलवश ₹30,000 एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने उभांव थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), क्षेत्राधिकारी रसड़ा तथा प्रभारी निरीक्षक उभांव के नेतृत्व में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश दूबे व उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया। प्रयासों के बाद पूरी धनराशि पीड़ित के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में सुरक्षित वापस करा दी गई।
अपनी रकम वापस मिलने पर मो. तौसिफ ने उभांव पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
साइबर टीम में उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश दूबे, कांस्टेबल राकेश यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल विजय नारायण सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *