नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर समिति के अध्यक्षों को चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

बिल्थरारोड । नगर के यूनाइटेड क्लब मुहल्ले में सोमवार की देर शाम नगर के विभिन्न समितियों द्वारा दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पूजा समिति और क्लब का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व नपं चेयरमैन व चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता द्वारा नंबर वन घोषित पूजा समिति के पदाधिकारी को शील्ड देकर सम्मानित किया। नगर के सभासदों की मौजूदगी में सबसे भव्य पंडाल निर्माण के लिए बाल संघ के अध्यक्ष राहुल मद्धेशिया, आकर्षक दिव्य दुर्गा प्रतिमा के लिए यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, भव्य विसर्जन जुलूस के लिए इंडियन क्लब कृषिमंडी मधुबन मार्ग के अध्यक्ष पुनीत गुप्ता और रोड लाइट सजावट के लिए यूनाईटेड क्लब को शील्ड सौंपा। इस दौरान समिति सभी पदाधिकारियों में खुशी व्याप्त हो गया। इस मौके पर समाजसेवी अशोक जायसवाल, प्रभात पांडे, सतीश गुप्ता, दीपक कन्नौजिया , सभासद सतीश गुप्ता, रमेश मद्धेशिया, परवेज हमजा गुड्डू, असलम गुड्डू, निलेश मद्धेशिया, मो सद्दाम, असलम गुड्डू, सज्जन आर्य, कमलेश फौजी, मृत्युंजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, राममनोहर गांधी, आलोक जायसवाल, अतुल मद्धेशिया, पुनीत गुप्ता, मोनू गुप्ता, किसन, विनय वर्मा,सोनू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहें। संचालन दीपक कन्नौजिया ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *