जिले की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी प्रिया राजभर का हुआ फूल मालाओं से स्वागत


बिल्थरारोड। जिले की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी
प्रिया राजभर का सोमवार को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। प्रिया ने भूटान में आयोजित सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम को खिताब दिलाया है। क्षेत्र के टंगुनिया गांव की निवासी प्रिया ने भारतीय टीम में डिफेंडर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी भूमिका टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रही।भूटान में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले चरण में टीम ने नेपाल को 7-0, भूटान को 5-0 और बांग्लादेश को 2-0 से हराया। दूसरे चरण में भारत ने नेपाल को 5-0, भूटान को 3-0 और बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले3-0 और बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात देकर 32-28 अंकों के साथ चैंपियनशिप अपने नाम किया।प्रिया की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय कोच रामप्रकाश यादव को दिया।स्वागत करने वालों में कोच रामप्रकाश यादव, कांग्रेस के युवा नेता इंजी. शैलेन्द्र ध्रुव, सोनू यादव, प्रवीण मधुकर, जमीरुल हक़ ,संजय यादव आदि शामिल रहे।
