उभांव पुलिस ने नाबालिक बच्चे की हत्या करने वाले अभियुक्त किया गिरफ्तार, आलाकत्ल मृतक का टीशर्ट, व चप्पल भी बरामद किया

बिल्थरारोड। अपनी प्रेमिका से झगड़ा होने पर प्रेमिका के प्रेम में पागल प्रेमी युवक द्वारा प्रेमिका के 11 वर्षीय भाई को जान से मारने वाले आरोपी युवक हिमांशु यादव निवासी भदौरा तरछापार को उभांव पुलिस ने पकड़कर सम्बंधित धारा में सोमवार को जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने हत्यारोपी के निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल मृतक का टीशर्ट व एक जोड़ी चप्पल, आधार कार्ड बरामद किया है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भदौरा तरछापार निवासी 11 वर्षीय पवन राजभर पुत्र नागेन्द्र राजभर की हत्या करना वाला हिमांशु यादव 22 वर्ष उर्फ दही पुत्र जदुनाथ यादव उर्फ जादू साइकिल से रेलवे क्रासिंग होते हुए तुर्तीपार के रास्ते भागलपुर होते हुए बिहार भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर हिमांशु यादव धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मै अपने ही गांव की एक लड़की विगत 10 वर्षो से प्यार करता हूँ तथा हम लोग रिलेशनसिप मे रहते थे लड़की द्वारा अपने पैतृक गांव डूहा बिहरा थाना सिकन्दरपुर बलिया से आकर मेरी पत्नी से मेरे घर पर आकर शुक्रवार को जबरन मेरा मोबाईल छिनकर अपना रिलेशनसिप मुझसे होने का मेरी पत्नी को बताकर पुनः अपने पैतृक गांव डूहा बिहरा मठिया चली गयी जिससे खिन्न होकर गुस्से मे आकर मै प्रेमिका के पैतृक गांव जाकर जबरन मोबाईल छिनकर ले आ रहा था कि विरोध करने पर उसे धक्का देकर गिराकर मै चला आया ।शुक्रवार शाम 05 बजे के करीब मै कुण्डैल ढाला साईकिल से आ रहा था कि प्रेमिका का भाई पवन राजभर तेंदुहारी मे मिल गया कि उसे हम बहला फुसला कर अपने साथ लेकर कुण्डैल ढाला डी0ए0बी0 पब्लिक स्कूल होते हुए तुर्तीपार पहुंचकर महादेव चाट भण्डार से छोला पैक कराया तभी पवन राजभर द्वारा शराब पिलाने की जिद करने लगा तब मै विशुनपुरा चट्टी पर जाकर देशी शराब की 02 शीशी खरीदा और चन्दायर कला ग्रामीण मार्ग के पुलिया पर बैठ कर उसे शराब पिलाया और चाट खिलाया गर्मी व पसीना को लेकर पवन राजभर द्वारा अपना टी शर्ट निकालकर हाथ मे ले लिया और नशे मे होकर गांव की तरफ जाने लगा कि सड़क से निचे खेत जोता हुआ है उसी मे जाकर अचेत होकर सो गया तभी मुझे इसकी बहन ( प्रेमिका) के प्रति ख्याल आया और मेरी पत्नी की भी याद आयी मेरे दिमाग मे बस एक चीज आने लगी कि पवन राजभर निर्जन स्थान पर अचेत अवस्था मे सोया है क्यो न इसकी हत्या कर दी जाय तब इसकी बहन ( प्रेमिका) पुनः मेरे गांव चली आयेगी। बिना कुछ सोचे समझे मैने पवन राजभर के आसमानी शर्ट से उसका गला कस दिया वह काफी छटपटाने लगा और मुह से आवाज करने लगा तभी उसके शेष बचे टी शर्ट के कपडे से उसका मुँह दबा दिया तथा घुटने से उसका सीना दबाकर तब तक टी शर्ट को खिचे रहा जब तक उसकी जान नही निकल गयी मैने उसकी हत्या जान बुझकर किया है जिससे प्रेमिका घर आ जाएगी। मृतक पवन के पिता नागेन्द्र व भाई शनि द्वारा मेरे बिरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है इसलिए मै छिपने के लिए भाग रहा था । पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु यादव को भादवि की धारा 302 के तहत जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह ,उ0नि0 पंकज कुमार सिंह ,उ0नि0 राकेश यादव ,का0 इन्द्रेश वर्मां , का0 धनन्जय माझी ,का0 प्रमोद चौरसियाका0 वेद प्रकाश यादव थाना उभांव शामिल रहे।
