महावीरी झंडा जुलूस के मद्देनजर एसडीएम और सीओ ने नगर भ्रमण कर जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया

बिल्थरारोड। आगामी 6 सितम्बर को होने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के सुरक्षा की तैयारी को लेकर गुरुवार को उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह और सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस ने नगर में जुलूस के मार्ग का पैदल चलकर निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अधिकारी द्वय ने पुलिस चौकी सीयर से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए रेलवे चौराहा मानस मंदिर, वापसी में जामा मस्जिद मार्ग से रामलीला मैदान, मोहन मार्केट, श्याम सुन्दरी बालिका इण्टर कालेज गली, नगर पंचायत कार्यालय होकर मधुबन-बेल्थरारोड मार्ग पर जुलूस के भ्रमण करने की जानकारी लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा की दुष्टि से बैरिकेटिंग स्थलों को जहां चिन्हित किया ।नगर पंचायत की ओर से चल रहे मार्ग निर्माण को समय से पूर्व तैयार कर लेने का आदेश भी एसडीएम सिंह द्वारा ईओ नगर पंचायत को दिया गया। साथ ही जुलूस मार्ग में सार्वजनिक प्रकाश की ब्यवस्था करने, साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। सुरक्षा के हित में पुलिस बल तैनात किये जाने की जानकारी ली। इस दौरान उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर मदन लाल, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ईओ बृजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *