धनतेरस व दीपावली और छठ पूजा त्योहार के मद्देनजर पुलिस चौकी सीयर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बिल्थरारोड। धनतेरस व दीपावली और छठ पूजा त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस चौकी सीयर पर पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय  की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि  जिन सराफा व्यवसायी के दुकान पर सीसी कैमरा नही  धनतेरस के त्योहार लेकर अपने दुकानों पर सीसी कैमरे लगवा ले, नियमो का पालन करे। साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर  बड़े पटाकों का  प्रयोग न करे और बच्चों पर भी ख्याल रखे।  पटाका विक्रेता अस्थायी लाइसेंस बनवाकर चिन्हित स्थानों पर ही बेचेंगे। साथ ही पटाखे के दुकान के पास अग्निशमन यन्त्र की व्यवस्था होने चाहिए।त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाये। वही लक्ष्मी पूजा कमेटियों से कहा कि पंडालों के पास कोई पटाका न छोड़े और बालू और आग बुझाने वाला यंत्र रखे।  तहसीलदार सन्तोष शुक्ला ने कहा कि पटाखे की दुकानें स्थायी और अस्थायी लाइसेंस वाले ही लगाएंगे। त्योहार के मद्देनजर सड़क पर नगर के दुकानदार अतिक्रमण न करे। वही सीओ मोहम्मद फहीम ने कहा कि  नियमो व त्योहार को लेकर जारी गाइड लाइन का उलंघन करने वालो के खिलाफ विधिक करवाई की जायेगी। इस मौके पर चौकी इंचार्ज देवेन्द्र कुमार , दुर्गा प्रसाद मधुलाला, प्रशान्त कुमार मंटू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान , खालिद ज़हीर, सभासद राममनोहर गाँधी,सभासद सद्दाम, सभासद नीलेश दीपू, मोहम्मद आतिफ, रमेश मद्धेशिया, दानिश, पप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *