दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में एक कि मौत तथा मासूम सहित चार गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी के समीप शुक्रवार के अपराहन लगभग 3 बजे दो बाइको की टक्कर में एक कि मौत तथा एक मासूम सहित पांच गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सीयर लाया गया। डॉक्टर द्वारा दो कि स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश तिवारी 26 वर्ष पुत्र विजय तिवारी निवासी नौसेपुर जिला मऊ, रवि तिवारी 30 वर्ष निवासी मर्यादपुर जनपद मऊ, अंशु 24 वर्ष एक बुलेट बाइक पर सवार होकर बेल्थरारोड आ रहे थे वही दूसरी बाइक से उभांव थाना क्षेत्र के पतनारी गांव निवासी रामदरश 32 वर्ष अपनी पत्नी उर्मिला 25 वर्ष व एक साल के छोटे बच्चे को लेकर बेल्थरारोड आ रहे थे। अभी अखोप चट्टी पर पहुँचे थे कि दोनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया जिसमें दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगो द्वारा सीएचसी सीयर लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने रवि तिवारी 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश और अंशु की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर रवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
