बलिया में Murder : दबंगों ने पति-पत्नी समेत तीन को पीटा एक कि मौत

गड़वार थाना क्षेत्र के सिंघाचवर गांव में मामूली विवाद में दबंगों ने राजमंगल गुप्ता समेत तीन लोगों को बुरी तरह से पिटाई कर दी यहां तक कि दबंगों ने महिला तक को भी नहीं छोड़ा जिसके चलते गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने राजमंगल को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है वहीं मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवार के लोग दहशत में है आपको बताते चलें कि सिंघाचवर निवासी राजमंगल गुप्ता (42) और गांव के ही एक दबंग के बीच मामूली जमीन को लेकर के विवाद हो गया था आरोपी है कि इस विवाद में दबंगों ने शुक्रवार को राज मंगल गुप्ता, शिवमंगल गुप्ता तथा कृष्णावती देवी पत्नी राजमंगल गुप्ता को बुरी तरह से पिटाई कर दी तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने राजमंगल को बीएचयू रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई मामले पर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323 ,504, 506,308 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *