तीन माह पूर्व जच्चा -बच्चा की मौत के मामले में जांच में दोषी पाए जाने पर सीएमओ के आदेश पर आखिरकार डीलक्स अस्पताल सील कर दिया गया

बिल्थरारोड। चौकियामोड़ – नगरा मार्ग पर संचालित डीलक्स अस्पताल में आपरेशन के दौरान बीते तीन माह पूर्व जच्चा- बच्चा की मौत होने की शिकायत को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर किये गए जांच के बाद सीएमओ के आदेश पर सोमवार शाम को अस्पताल को सील कर दिया गया। विभाग की इस करवाई के बाद अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, पैथालॉजी व झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कम्प मच गया है। शिकायतकर्ता द्वारा दिये गए शिकायती पत्र के अनुसार 27 जुलाई के सुबह प्रसूता पूजा शर्मा की मौत हो गई । जबकि तीन घण्टे बाद नवजात की भी मौत हो गयी । शिकायतकर्ता का आरोप था कि सुबह ही प्रसूता की मां उसे लेकर चौकियामोड़ के डिलक्स हास्पीटल पहुंची थी जहां परिजनों की सहमति के बाद आधे घंटे में ही आपरेशन कर दिया गया । इस दौरान प्रसूता की मौत हो गई । कुछ समय बाद बच्चे की भी मौत हो गई। घटना के समय अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नही था। ज्ञात हो कि शिकायत के बाद सीएमओ द्वारा गठित टीम ने जांच आख्या के आधार पर सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार शाम को डीलक्स अस्पताल को सील करने पहुची टीम अस्पताल को सील करने की नोटिस न मिलने के कारण अस्पताल को बिना सील किये वैरँग वापस लौट गई। इस मौके पर टीम के नोडल अधिकारी / डिप्टी सीएमओ डॉ एसके गुप्ता ने बताया कि जसुराम राजभर के द्वारा शिकायत की गई थी। हम लोग सीएमओ के आदेश पर अस्पताल को सील करने आये है किंतु डाक द्वारा अभी अस्पताल को नोटिस नही मिला है। 24 घण्टे की मोहलत दी गयी है कि अपना मरीज व समान हटा लें। इसके बाद टीम वापस लौट गई। उसके बाद 48 घण्टे बीत जाने के बाद भी अस्पताल सील न होने पर सोमवार को शिकायतकर्ता जसुराम राजभर सीएमओ से मिले इसके बाद देर शाम को अस्पताल सील कर दिया गया। सील करने पहुची टीम में डॉ अभिषेक मिश्र, सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह , सीएचसी सीयर के नोडल डॉक्टर एलसी शर्मा और सब इंस्पेक्टर उभांव चंद्रशेखर यादव दलबल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *