बंनकरा नहर पर दर्दनाक हादसा: राजमिस्त्री के बेटे की मौत!

उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गोरही गांव निवासी अरुण (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्र  रामबृक्ष, पेशे से राज मिस्त्री, की रविवार की देर रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि अरुण अपनी पल्सर बाइक (UP 60 H 6165) से कहीं आ-जा रहे थे। इसी दौरान बंनकरा गांव के सामने नहर के पास उनकी बाइक असंतुलित हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे एक युवक को गांव के ही व्यक्ति ने पहचान लिया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
घटना की पहली जानकारी बंनकरा के ग्राम प्रधान प्रविन्द सिंह (नेफ़ल सिंह) द्वारा दी गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए 112 पुलिस और एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया।
फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
देर रात उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *