बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद दर्दनाक हादसा ठंड लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम !

बिल्थरा रोड  /कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों के माहौल को गम में बदल दिया। उभांव थाना क्षेत्र के सिसैंड कला निवासी 65 वर्षीय विद्यावती देवी स्नान के पश्चात अचानक ठंड लगने से बेहोश हो गईं। परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कार्तिक पूर्णिमा जैसे पावन पर्व पर हुई इस दुखद घटना से गांव का माहौल भी शोकमय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *