बड़ा रेल हादसा टला! दो हिस्सों में डबल डेकर एक्सप्रेस!!
गुजरात के सूरत में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। सूरत से पहले सयान में अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस का डिब्बा अचानक अलग हो गया। घटना के बाद ट्रेन के अंदर बैठे यात्री बाहर निकल गए। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई हैं।

