पेट्रोल पम्प कर्मचारी को मारने पीटने के बाद अज्ञात बदमाश मौके से भाग निकले

सांकेतिक गूगल फोटो

बिल्थरारोड / उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव स्थित पेट्रोल पंप से सोमवार की देर शाम दर्जनभर अज्ञात बदमाशों ने एक पेट्रोलपम्प के कर्मचारी पर अचानक हमला कर दिया और पेट्रोलपम्प कर्मी की पिटाई कर नगदी लूटकर निकल भागे। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। अखोप स्थित उक्त पेट्रोलपंप बेल्थरारोड के नगर पंचायत चेयरमैन और भाजपा नेता दिनेश गुप्ता के भतीजे अंशु गुप्ता का बताया जा रहा है। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर कर्मचारी कविंद्र यादव नगरा निवासी ग्राहकों के वाहन में पेट्रोल भर रहा था कि इस बीच लगभग 9 की संख्या में मुंह पर गमछा लपेटे हुए पैदल ही अज्ञात बदमाश पहुंचे और कविंद्र यादव को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। चारों तरफ से घेर कर बदमाशों ने कविंद्र यादव को जमकर पीटा और उसके पॉकेट में रखे पैसे लूट कर पैदल ही निकल भागे। हमले के दौरान कविंद्र अपने हाथ में मौजूद पैसे को बचाने में सफल रहा। मारपीट से सहमे कविंद्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हमलावरों के अलावा भी कई लोग अगल-बगल खड़े थे और सभी ने पेट्रोल पंप से बाहर ही अपनी गाड़ी खड़ी कर पैदल फिलिंग सेंटर तक पहुंचे और घटना को अंजाम देने के बाद भागे निकले। पुलिस सूचना के बाद घटना की छानबीन शुरू कर दिया है।

मौके पर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *