कम्पोजिट विद्यालय टन्गुनिया के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

बिल्थरारोड। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश मे मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय टन्गुनिया के छात्र/ छात्राओं द्वारा तिरँगा यात्रा निकाला गया। तिरँगा यात्रा में स्कूल के बच्चे आगे आगे भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। तिरँगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में विद्यालय के बच्चे घर – घर तिरँगा और देश भक्ति नारो के साथ आगे बढ़ रहे थे। और पूरा गांव भ्रमण कर लोगो को देश प्रेम के प्रति और घर पर तिरँगा लगाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक यादव ने कहा कि घर- घर तिरँगा कार्यक्रम 11 से 17 अगस्त चलेगा। जिसमे प्रभातफेरी निकाली जायेगी और विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तिरंगा यात्रा में सहायक अध्यापक हरिनाथ, अमित सिंह यादव, पूजा, गौरव गुप्ता, अनुदेशक पंकज यादव, शिक्षा मित्र प्रतिमा यादव समेत आंगनबाड़ी व रसोईया मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *