राष्ट्रवाद का नाम लेकर महंगाई से जनता का ध्यान भटका रही है भाजपा- पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर


बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी विधानसभा बेल्थरारोड की एक आवश्यक बैठक शनिवार को जिला पंचायत के डाकबंगले में आयोजित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद व लोकसभा सलेमपुर प्रभारी रमाशंकर राजभर ने कहा कि एक तरफ मंहगाई,बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, वही भाजपा राष्ट्रवाद का सहारा लेकर जनता का ध्यान भटका रही है। पिछडो, अल्पसंख्यको पर अत्याचार बढ़ा है। लोग जीएसटी से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 को लेकर सपा ने कमर कस लिया है। सदस्यता अभियान समाजवादियों के हाथ मे है। कहा कि 9 से लेकर 15 अगस्त तक सपा कार्यकर्ता हर घरों में जाकर तिरंगा लगायेगे। वही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान हर बूथ तक सफल करना है। जिला महासचिव राजन कनौजिया ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हर बूथ को मजबूत करना है। वही संतोष राम ने कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा में 420 बूथ है। जिसे 10 जोन और 41 सेक्टर में बाटा गया है। हर बूथ पर 50 सदस्य बनाना है। बैठक में अमरजीत यादव, बब्बन यादव, शमसाद बासपारी, पप्पू पाण्डेय, अमलेश चौहान, वीरेन्द्र रामपुरी, रामाश्रय यादव, मकबूल अख्तर, रामकृपाल यादव, रवि जायसवाल, पतिराम यादव, बलबीर, रमाशंकर गोंड़, ध्रुव यादव, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद व संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।
