पूर्व में हुए बवाल व अग्निपथ भर्ती मामले हेतू पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बिल्थरारोड। सेना भर्ती में अग्निपथ योजना को लेकर युवकों द्वारा जगह जगह हो रहे बवाल और कानपुर सहित अन्य शहरो में हुए दंगे को लेकर जुम्मे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए उभांव पुलिस गुरुवार को पूरी तरह से एक्शन मूड में दिखी। सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस के साथ इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल नगर में गुरुवार शाम को पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीओ ने लोगो से आपसी सौहार्द और भाई चारे के साथ रहने का अपील किया। वही इस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि किसी के बहकावे में न आये। अगर कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ दण्डात्मक करवाई की जायेगी। पुलिस ऐसे लोगो पर पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने मुस्लिम बन्धुओ से जुम्मे का नमाज शांति पूर्वक करने का अपील किया। फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर योगेश यादव, इंस्पेक्टर सुभाष व भारी संख्या में कांस्टेबल शामिल रहे।



