भीमपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में भेजा जेल

बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय पर यूपी बोर्ड की परीक्षा देने गयी नाबालिक छात्रा के साथ विद्यालय के प्रबंधक द्वारा विद्यालय परिसर में दुष्कर्म करने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया। छात्रा के बड़े पिता  द्वारा भीमपुरा थाने में दी गयी तहरीर में  प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए उल्लेख किया गया है कि बीते एक मार्च को कक्षा 10 की गणित की परीक्षा देने लगभग साढ़े 7 बजे गयी थी। विद्यालय परिसर में स्थित एक कमरे में विद्यालय प्रबंधक द्वारा हमारे भतीजी ( छात्रा) को ले जाकर जबरजस्ती दुष्कर्म किया गया। भतीजी द्वारा उक्त बातें परीक्षा समाप्ति के बाद वापस आने पर मुझसे बताया गया। जिसे सुनकर होश उड़ गए। इसके बाद उक्त छात्रा के बड़े पिता द्वारा भीमपुरा थाने में दी गयी तहरीर के आधार पर पीड़ित छात्रा का पुलिस द्वारा व्यान लेने के उपरांत आरोपी प्रबंधक पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ,गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। मामला जांच का है। बोर्ड परीक्षा में प्रबंधक विद्यालय परिसर में नही रह सकता है। सीसीटीवी फुटेज जांच के बाद ही सत्यता का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *