बारात में हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल तीन युवकों को उभांव पुलिस को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली



बिल्थरारोड।उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में बीते रविवार को बारात में हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल तीन युवकों उभांव पुलिस को मंगलवार के सुबह गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली, इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बीते रविवार को बारात में चाकूबाजी की घटना में शामिल तीनो युवक अभिषेक यादव पुत्र रामबहादुर यादव, अजीत यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी ढेकवारी थाना नगरा व उमेश यादव पुत्र झब्बर यादव निवासी डुमाडॉड़ थाना नगरा कही भागने के फिराक में खड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर तीनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें भादवि की धारा 190, 191/2,191/3,118/1,109 के तहत जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर उभांव राजेंद्र प्रसाद सिंह, निरीक्षक हरिद्वार, कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल रजिनेश कुमार शामिल रहे । ।ज्ञात हो कि बीते रविवार को चन्दाडीह गांव निवासी रामप्रवेश यादव के लड़की की बारात ढेकवारी से आयी थी। रात्रि लगभग 11 बजे डीजे में नाचने के दौरान बारातियों द्वारा आपस कर रहे झगड़े को छुड़ाने गये तीन युवकों राकेश उर्फ भुवर 24 वर्ष पुत्र मनन धोबी, राहुल 22 वर्ष पुत्र घूरा यादव, सनोज 35 वर्ष पुत्र शिवचन्द यादव को बारातियों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया। जिसमे दो घायलों राकेश उर्फ भुवर और राहुल की हालत नाजुक, जिनका इलाज मऊ में प्रकाश हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस घटना की छानबीन जुट गई है।
