उभांव थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान, 165 वाहनों का चालान कई ई-रिक्शा सीज़ !

बलिया। यातायात माह के तहत शुक्रवार को उभाव थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने किया।
अभियान में प्रभारी निरीक्षक। संजय शुक्ल, प्रभारी मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबलों की टीम मौजूद रही।

तकरीबन 165 वाहनों का चालान किया गया, जबकि कई ई-रिक्शा को सीज़ भी किया गया।

ई-रिक्शा चालकों पर विशेष निगरानी

पुलिस के अनुसार, शहर में आए दिन ई-रिक्शा के कारण

जाम,

अव्यवस्थित ट्रैफिक,

और दुर्घटनाओं की स्थिति बन जाती है।

यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ पुलिस ने यह भी माना कि
ई-रिक्शा चालक अपनी रोज़ी-रोटी के लिए मेहनत करते हैं, उनका पेट इन्हीं गाड़ियों से पलता है।
लेकिन यही गाड़ियाँ तब परेशानी बन जाती हैं,
जब चालकों द्वारा

ओवरलोडिंग,

उल्टी दिशा में चलना,

मनमाने तरीके से स्टॉप लेना
जैसे नियम लगातार तोड़े जाते हैं।

यातायात माह में जागरूकता के साथ कार्रवाई जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं,
बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना भी है।
यातायात माह नवंबर के दौरान यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *