घटना के तीन दिन बाद भी मृत शिक्षक का खून से सना हेलमेट व गमछा सीएचसी सीयर में लावारिस के रुप में पड़ा हुआ है।


बिल्थरारोड। बीते 16 सितम्बर को बाइक सवार हौसला बुलन्द बदमाशो द्वारा लगभग 3 बजे उभांव थाना से महज 400 मीटर दूर शाहुनपुर गांव के समीप देवरिया जिले के लार भरौली कम्पोजिट स्कूल से पढ़ाकर वापस घर आ रहे शिक्षक देवेन्द्र यादव को गोली मारने के बाद इलाज के लिए सीएचसी सीयर ले गए जहां प्राथमिक उपचार के चिकित्सको ने रेफर कर दिया लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी गोली की घटना में मृत शिक्षक का खून से सना हेलमेट व गमछा अस्पताल में लावारिस के रुप में पड़ा हुआ है। लेकिन पुलिस इसे साक्ष्य के तौर पर अब तक लेना उचित नहीं समझ रही। पुलिस इस घटना को लेकर काफी सुस्त दिख रही है। क्योंकि ऐसे घटनाओं में पुलिस मृतक के इर्द गिर्द पड़े सामानों को साक्ष्य के तौर इकठ्ठा करती है।
