जमीनी विवाद में चली गोली मचा हड़कंप !

गोली से घायल व्यक्ति

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल है। इसमें एक युवक को गोली भी लगी है। सभी को सीएचसी रसड़ा से रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि सुल्तानीपुर गांव निवासी सत्यनारायण सिंह (55) खेत में बोरिंग करा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के राजू सिंह (36) पुत्र लल्लन सिंह से विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में सत्यनारायण सिंह घायल हो गये, जबकि दूसरे पक्ष के राजू सिंह को गोली लगी है। राजू सिंह पक्ष के शेखर सिंह (40) भी मारपीट में घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *