राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीयर खंड एवं खंड के समस्त विचार परिवार की बैठक सम्पन्न !



सीयर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीयर खंड एवं समस्त विचार परिवार की बैठक गुरुवार को आदित्य पैलेस में आयोजित हुई। यह बैठक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विभाग प्रचारक अंबेश जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

अपने संबोधन में विभाग प्रचारक श्री अंबेश जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितम्बर 1925 को हुई थी और आगामी विजयादशमी 2 अक्टूबर 2025 को संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर लेगा। उन्होंने कहा कि संघ ने हिंदू समाज के संगठन और भारत माता की जय के लिए सतत प्रयास किए हैं। इसी एकजुटता का परिणाम है कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज हम सभी को भव्य श्रीराम मंदिर का दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ द्वारा सात चरणों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विजयादशमी पर मंडल स्तर पर पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक एकत्र होकर पथ संचलन करेंगे। इसके साथ ही घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से संघ के विचार को पत्रक और पुस्तकों द्वारा समाज तक पहुँचाया जाएगा।

बैठक में जिला प्रचारक अनुपम जी, जिला कार्यवाह सतीश जी, खंड संघचालक प्रेम शंकर जी, खंड कार्यवाह संतोष जी, सह खंड कार्यवाह राम आशीष जी एवं सुनीत जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। समविचार परिवार से गोरख पासवान, छठ्ठू राम, धनंजय कनौजिया, दिनेश गुप्त, लाल बहादुर भारती, अरुण कांत, दिनेश राजभर, दिलीप सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु शामिल हुए।

उक्त आयोजन की जानकारी जिला प्रचार प्रमुख डॉ. आलोक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *