बेल्थरारोड तहसील में चोर, उचक्कों का बोलबाला,एसडीएम कोर्ट से अधिवक्ता व वादकारी की मोबाइल चोरी

बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता व एक वादकारी की मोबाइल पर एसडीएम कोर्ट में ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया गया। जिससे तहसील के अधिवक्ताओं एवं वादकारियों में हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद भी उच्चकों का कहीं पता नहीं चल सका। ज्ञात हो कि तहसीलदार के मां के निधन के कारण गुरुवार शोकसभा के बाद न्यायिक कार्य स्थगित था। इस बीच कई अधिवक्ता अपने वादकारी से साथ एसडीएम न्यायालय में अनौपचारिक तौर पर मुकदमे की फाइल देख रहे थे। इस बीच उच्चके ने अधिवक्ता वीरेंद्र बहादुर यादव ग्राम लहसनी निवासी का मोबाइल उनके जैकेट के पॉकेट से निकाल लिया। अभी वे अपना मोबाइल ढूंढ ही रहे थे कि एक अन्य अधिवक्ता हरेंद्र राजभर के साथ कोर्ट में मौजूद वादकारी हरेंद्र प्रसाद ग्राम शाहपुर टिटिहा का भी मोबाइल गायब हो गया। मोबाइल चोरी की लिखित शिकायत दोनों लोगो ने पुलिस से ऑनलाइन पोर्टल पर कर दिया है।

सांकेतिक गूगल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *