पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने सड़क दुर्घटना में मृत अमित कुमार मद्धेशिया और मनीष गुप्ता के घर पहुँचकर शोक व्यक्त किया

बिल्थरारोड।  नगर निवासी दो युवा व्यवसायियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर मिलते ही शुक्रवार को पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा व पूर्व विधायक गोरख पासवान  मृत व्यवसायियों के घर पहुँचकर शोक व्यक्त किया। ज्ञात हो कि नगर के चार युवा व्यवसायी नए साल के अवसर पर कई धार्मिक स्थलों पर कार से पहुँचकर दर्शन करने के उपरांत  वापस घर लौट रहे थे ऐसी बीच बीते 5 जनवरी के भोर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आजमगढ़ के समीप  हुए सड़क दुर्घटना में  मृत बेल्थरारोड निवासी अमित कुमार धन जी पुत्र अंजनी मद्धेशिया एवं मनीष गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता के घर  पहुँचकर पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने परिजनों को ढाढस बधाया और इस दुख की घड़ी मे शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, सतीश गुप्ता, आलोक गुप्ता, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *