नहर में युवक का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम

बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव निवासी राकेश (35) पुत्र सुरेश पांडेय की रविवार के सुबह सिंचाई नहर के पानी में उतराए हुए शव मिलने की घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही हाहाकार मच गया। मृत युवक का शव ग्राम फरसाटार के पास सिंचाई नहर में पाया गया। यह घटना कैसे घटी यह किसी के जानकारी में नहीं है। मृतक के पिता सुरेश पाण्डेय किसी आवश्यक कार्य से घर से कहीं बाहर गए हुए थे, उन्हें घर से फोन पर सूचना मिली। फिर वे घर पहुंचे। इस घटना के बाद पूरे परिवार में जहां कोहराम मच गया, वही दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मृतक के पिता सुरेश पांडेय का कहना था कि राकेश की दिमागी हालत ठीक नही था । उसका इलाज गोरखपुर से चल रहा था।मृत युवक का मात्र दो वर्ष का गौरव नामक पुत्र के अलावे पत्नी पूनम सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *