आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे


बिल्थरारोड । आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला।जुलूस नगर के मालगोदाम रोड से प्रारंभ होकर जुलूस मुख्य सड़क, चरण सिंह त्रिमुहानी होते हुए तहसील कार्यालय के पास सभा के रूप में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए आप के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी हृदयानंद सिंह ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है। जीवनोपयोगी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के चलते जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आप ही महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सक्षम है। उन्होंने लोगो से स्वच्छ प्रशासन के लिए आप को समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर कालिका प्रसाद गुप्त, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद यादव मानव, डॉ आनंद जोशी, राशिद अली, शादाब आलम, मनोज कुमार, जयप्रकाश, विजय यादव, सुभाष यादव, निशा पांडेय आदि मौजूद रहे।
