दीपावली की पूर्व संध्या पर नगर चेयरमैन के नेतृत्व में रामलीला मैदान में हुआ दीपोत्सव

बिल्थरारोड। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में हुए दीपोत्सव कार्यक्रम के क्रम में रविवार की शाम को नगर रामलीला मैदान को भव्य सजाया गया। इसका आयोजन नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के द्वारा किया। कमल का पुष्प बनाकर मिटटी के दीपक को जलाकर सजाए गये मनोहारी परिदृश्य लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहा। जगमगाते दिये की छटा ऐसी लग रही थी कि मानो तारे जमी पर उतर आये है। दीपोत्सव के उपरांत जयश्रीराम और भारत माता के उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस पर्व में पूर्व दर्जा मंत्री भाजपा नेता छट्ठू राम, प्रमोद सिंह, डॉ विपिन विहारी पाण्डेय, भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता , सभासद पिक्की वर्मा, राममनोहर गाँधी, रणजीत कुशवाहा, मृत्युंजय गुप्ता, उपेन्द्र मिन्टू गुप्ता, अर्जुन राजभर , अरुण तिवारी,आरपी यादव, गोरख जायसवाल, आलोक गुप्ता, अजीत राव, पंकज मोदी, सुशीला भारती, अमित जायसवाल, लल्लन राम,सखिचन्द राजभर आदि सहित नगरवासी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *