राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने नगरा मार्ग स्थित डीलक्स हॉस्पिटल में आईसीयू कक्ष का किया लोकार्पण



बिल्थरारोड। नगर के चौकियां- नगरा मार्ग पर स्थित डीलक्स हॉस्पिटल में आइसीयू कक्ष का लोकार्पण रविवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर व विशिष्ट अतिथि सलेमपुर सांसद के प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री राजभर ने कहा कि बेल्थरारोड में अच्छा अस्पताल व डॉक्टर न होने के कारण लोगो को इलाज कराने के लिए मऊ, बनारस आदि स्थानों पर दूर जाना पड़ता था। अब इस हॉस्पिटल के खुल जाने से लोगो को इलाज कराने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि इस हॉस्पिटल से क्षेत्र के लोगो को इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। सभी अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देंकर सम्मानित किया गया। वही डीलक्स हॉस्पिटल के प्रबन्धक उमेश सिंह ने कहा कि हमारे यहाँ मरीजो के इलाज के लिये सुयोग्य डॉक्टर उपलब्ध है जिसमे महिला डॉक्टर उर्मिला आर्या भी है इसके अलावा सर्जन डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ शुभम द्विवेदी एमबीबीएस एमडी है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में नार्मल डिलेवरी , ऑपरेशन डिलेवरी के साथ अन्य ऑपरेशन भी होगा। साथ ही वयस्कों के लिए आईसीयू, बच्चों के लिए एनआईसीयू और ब्लड की भी सुविधा है। आकस्मिक सेवा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर राजबहादुर यादव, अरबाज खान, गुड्डू सिंह, अजित सिंह, जयराम यादव, अवधविहारी यादव, आलोक जायसवाल, विजयशंकर यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख मधुबन , मुमताज, कन्हैया यादव आदि सहित समस्त अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।
