बेल्थरारोड पहुंचने पर नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा का जोरदार स्वागत, फूल-मालाओं से लादकर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
बिल्थरारोड, बलिया। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा के बेल्थरारोड आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला पंचायत के डाक बंगले में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और कार्यकर्ताओं के अथक संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि स्नातक युवाओं, शिक्षित बेरोजगारों और आमजन की समस्याओं को विधान परिषद में पूरी मजबूती के साथ उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव रुद्र प्रताप यादव, विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बासपारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भीम प्रसाद, राजन कन्नौजिया, बब्बन यादव, आनंद यादव, इरशाद मास्टर, जनार्दन समदर्शी, अंगद यादव, फैसल अल्तमस, पतिराम यादव, गोपाल यादव, अमरजीत यादव, राधेश्याम यादव, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, वैभव शंकर यादव, संजय यादव प्रधान, आफताब, विजय यादव, चिंता पासवान, जयप्रकाश यादव एवं रामाश्रय यादव पूर्व प्रधान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद की पत्नी एवं पूर्व प्रधान आमिना खातून के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।


