नवागत उभांव थानाध्यक्ष से फरियादियों में जगी न्याय की उम्मीद, दलालों के प्रवेश पर लग सकता है विराम

बिल्थरारोड। उभांव थाना के नवागत थानाध्यक्ष के आ जाने से लोगो मे न्याय की उम्मीद जग गयी है। अब देखना है कि नवागत थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव दलालों के प्रवेश पर अंकुश लगा पाते है या नही । पूरी तरह दलालों की भेंट चढ़ गये थाने पर सुबह से लेकर शाम तक थाना गेट से लेकर थाना प्रभारी के कक्ष तक मंडराते रहते है। फरियादी के शिकायती पत्र थानाध्यक्ष के पास पहुँचने से पहले ही दलाल अपने हाथ मे लेकर न्याय दिलाने लगते है। हालात इस कदर है कि दलाल एक बार फरियादी का पक्ष लेते है तो एक बार विपक्ष के तरफ से बात करते है। जिससे दलालों के महाजाल में फस जाने के कारण दोनों पक्ष न्याय पाने से बंचित रह जाते थे। सूत्रों की माने तो दलाल दोनों पक्षो से आर्थिक शोषण करते है। थानाध्यक्ष महोदय द्वारा सिर्फ कोरा आश्वासन ही काम कराने के लिए दिया जाता रहा। दलालों के थाने पर हावी होने के कारण फरियादियो को न्याय मिलने मुश्किल हो गया था। नए थानाध्यक्ष डी के श्रीवास्तव के आ जाने से फरियादियों में आस जगी है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *