सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह को मातृ शोक

बिल्थरारोड। विकासखण्ड सीयर के ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की माँ शिवकुमारी देवी 76 वर्ष का निधन गुरुवार की शाम लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। निधन की खबर मिलते ही लोगो मे शोक की लहर दौड़ गयी तथा उनके घर तुर्तीपार में शुभेच्छुओं का तांता लग गया। शिवकुमारी देवी अपने गांव की ग्राम प्रधान भी रह चुकी है। लगभग एक माह से अस्वस्थ चल रही थी। जिनका इलाज लखनऊ के डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की रात्रि इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह उनका शव तुर्तीपार पहुँचने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कर दिया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र मंटू सिंह ने दी।
