वाह रे चकबन्दी विभाग , एसीओ, कानूनगो और लेखपाल ने महिला के पति के मत्यु के बाद खेत का वरासत कर दिया मृतक के भाई के नाम, महिला ने चकबन्दी कर्मचारियों पर किया करवाई की मांग

बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील चकबन्दी विभाग में फर्जीवाड़ा करने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। एसीओ , कानूनगो और लेखपाल काश्तकारों का खेत इधर – उधर करके आर्थिक शोषण किया जा रहा है । शाहपुर टिटिहा गांव निवासिनी सोनी यादव पत्नी स्व० रामप्रवेश ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को एक पत्रक देकर चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर मिली भगत कर फर्जी वरासत करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी से इस प्रकरण की जांच कराकर चकबंदी विभाग के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने पीड़िता को प्रकरण की जांच कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
पीड़ित महिला सोनी यादव ने बताया कि वह बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव की निवासी है। कहा कि मेरे पति की मृत्यु 7 मार्च 2021 को हो चुकी है। वर्तमान समय में मेरा गांव चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत चल रहा है। मेरे पति की मृत्यु के बाद चकबंदी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्रीय लेखपाल मनोज यादव, चककर्ता ज्ञानेश श्रीवास्तव तथा सहायक चकबंदी अधिकारी महेंद्र राम की मिलीभगत से वरासत में मेरे पति के स्थान पर मेरे ज्येष्ठ राम सजीवन पुत्र स्वर्गीय खरभान दर्ज कर दिया है। जबकि मेरे पति के 3 पुत्र तथा दो पुत्री हैं। इसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। कहा कि मैं चकबंदी कर्मचारियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन मैं गरीब महिला अबला की इस मामले में एक न सुनी गई। आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारीगण मोटी रकम लेकर मेरे पति की भूमि पर फर्जी वरासत कर दिया। जिससे मैं दर-दर की ठोकरें खा रही हूं। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्रक में प्रार्थना कि है कि मेरे पति राम प्रवेश पुत्र स्वर्गीय खरभान के मृत्यु के स्थान पर मेरा नाम व मेरे बच्चों का नाम दर्ज कराते हुए चकबंदी विभाग के लेखपाल, कानूनगो, चककर्ता तथा एसीओ पर कानूनी कार्रवाई कराने की कृपा प्रदान करें। उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने इस सम्बन्ध में जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *