ट्रक और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम लगभग 8 बजे नरला गांव के समीप बाइक सवार तीन युवकों की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर उभांव राजीव कुमार मिश्र ने सीएचसी सीयर पहुँचकर दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया। डॉक्टर ने एक युवक की स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के पनिसरा हल्दीरामपुर गांव निवासी अंकित 19 वर्ष पुत्र लोकनाथ माली, चन्दन 20 वर्ष पुत्र रामसेवक माली और अमर 24 वर्ष पुत्र हरिनारायण माली एक बाइक से किसी के दाह संस्कार में गए थे। देर शाम को मालदह चट्टी से वापस घर आते समय बिल्थरारोड के तरफ आ रही ट्रक से नरला गांव के समीप आमने सामने टक्कर हो गयी। जिससे तीनो युवक गम्भीर रूप घायल हो गए। लोगो की मदद से 108 नम्बर एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुँचाया । जहाँ डॉक्टर ने अंकित 19 वर्ष और चंदन 20 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल अमर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुची उभांव पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।


