बलिया में पुलिस चौकी से 50 कदम दूरी पर 60 लख रुपए की चोरी

बलिया : बैरिया पुलिस चौकी से महज 50 से 60 मीटर की दूरी पर स्थित भोजापुर डाक बंगला रोड में शुक्रवार की रात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण की दो दुकानों का ताला काटने के साथ ही गेट उपाट कर लगभग 60 लाख रुपए के आभूषण पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को शनिवार की सुबह किसी बच्चे ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानदारों को फोन कर बताया और बुलाया। मौके पर पहुंचे दोनों दुकानदार अपनी दुकानों मे चोरी देख चीखने चिल्लाने लगे।

बता दें कि डाक बंगला रोड पर कोटवा निवासी प्रमोद सोनी की सोनी ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। इस दुकान का ताला काटने के बाद लोहे के राड से गेट उपाट कर अंदर घुसे चोरों ने कटर से तिजोरी काटने के बाद लगभग 8 किलो चांदी व 250 ग्राम सोने चांदी के गहने चुरा लिया। इस दुकान के सामने ही अंबे ज्वेलर्स के नाम से रानीगंज निवासी पप्पू सोनी की सोने चांदी की दुकान है। इस दुकान का भी इसी तरीके से गेट उपाटने व तिजोरी काटने के बाद चोरों ने लगभग 8 किलो चांदी व 300 ग्राम सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

यही नहीं, चोर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी अपने साथ लेते गए। पीड़ित दोनों दुकानदार लोगों का गहना बंधक रखकर ब्याज पर पैसा देते थे। इसलिए आभूषणों की मात्रा और अधिक बढ़ने की बात बता रहे हैं। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, एसएचओ रामायण सिंह, चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *